Buxar News: बालू लदे ट्रक के टक्कर से तीन बाइक सवार घायल
बक्सर, जुलाई 19 -- Buxar News: पेज-03 के लिए ब्रह्मपुर,निज संवाददाता। एनएच-922 फोरलेन पर देवकुली गांव के समीप शनिवार देर रात बालू लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तीनों चालक अपना ट्रक खड़ा कर ब्रह्मपुर चौरस्ता स्थित एक होटल में भोजन करने आए थे। भोजन के बाद बाइक से वापस ट्रक की ओर लौटने के दौरान बालू लदे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को शाहपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया गया। एक चालक का इलाज आरा में, जबकि गंभीर रूप से घायल दो चालकों का इलाज पटना में चल रहा है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि घायलों की पहचान अनिल यादव व राम भजु यादव, ग्राम मनकी, थाना बगेन गोला के रूप में हुई है। तीसरे चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.