Buxar News: बारिश से किसानों के चेहरे खिले
बक्सर, अगस्त 13 -- Buxar News: चक्की। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदलने के साथ हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। पिछले कई दिनों से गर्मी व उमस से किसान परेशान थे। बारिश होने से गोभी, मिर्च, बैगन समेत अन्य सब्जियों की खेती को लाभ मिलेगा। वहीं धान की फसल के लिए भी बारिश को किसानों ने बेहतर बताया। किसान रमेश कुमार, अवध नाथ यादव, बिहारी यादव व सुरेश सिंह का कहना है कि समय पर बारिश होने से खेतों में नमी बनी रहेगी और फसलों की सिंचाई में राहत मिलेगी। इससे खेती की लागत भी कम होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.