बक्सर, जुलाई 22 -- Buxar News: पेज-05 की लीड नगर सेवा समिति ने नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत कराने की मांग सड़क पर जलजमाव और कीचड़ से श्रद्धालुओं का चलना हुआ मुश्किल सावन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के आने की रहती है संभावना फोटो संख्या :-11, कैप्सन :- बुधवार को जलजमाव व कीचड़ से सना जंगली महादेव मुख्य पथ डुमरांव, संवाद सूत्र। सावन माह की शुरुआत में अब महज एक सप्ताह का समय शेष है। ऐसे में भगवान शिव के प्राचीन एवं प्रसिद्ध बाबा जंगलीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने को तैयार है। लेकिन मंदिर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति श्रद्धालुओं के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे, जलजमाव और कीचड़ के कारण मंदिर तक पहुंचना कठिन हो गया है। इस समस्या को लेकर बुधवार को बाबा जंगलीनाथ महादेव मंदिर नगर...