Buxar News: बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग
बक्सर, सितम्बर 8 -- Buxar News: ब्रह्मपुर। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमन कुमार ओझा ने जिला प्रशासन से जिले के बाढ़ से प्रभावित किसानों को तत्काल फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस साल आई बाढ़ से अभी तक ब्रह्मपुर, चक्की, सेमरी आदि प्रखंडों में 1000 से अधिक बीघा में लगी परवल, बाजड़ा, मकई सहित अन्य दलहनी व सब्जी की फसल पूरी तरह से बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गई है। इससे किसानों को काफी आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी। ऐसी स्थिति में सरकार को जल्द से जल्द प्रभावित किसानों को फसल छति पूर्ति का मुआवजा मिलना चाहिए ताकि उनको हुई आर्थिक क्षति का कुछ भरपाई हो सके। यह भी पढ़ें- तीसरे दिन भी नहीं बांधा जा सका मही नदी का बांध, 25 गांव बाढ़ के पानी में घिरेनैनीजोर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव उपलब्ध कराने की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.