Buxar News: बाइक दुर्घटना में सिकरौल का युवक जख्मी
बक्सर, सितम्बर 26 -- Buxar News: पेज तीन के लिए -- चौसा, एक संवाददाता। चौसा-मोहनिया मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित महर्षि च्यवन कॉलेज के पास शनिवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। यहां एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उसका इलाज़ किया। बताया जाता है कि जख्मी युवक राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव के रहने वाले बबुआ चौबे शनिवार को अपने गांव से चलकर चौसा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान एमसी कॉलेज के पास पावर प्लांट के लिए कोयला ले जाने वाले रास्ते के गेट के सामने सड़क पर फिसलन होने के कारण उनकी बाइक फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में वे जख्मी हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.