Buxar News: बसुधर में दरवाजे पर बंधी तीन मवेशियों की चोरी
बक्सर, अक्टूबर 7 -- Buxar News: इटाढ़ी। थाना क्षेत्र के बसुधर गांव के नरही डेरा में मंगलवार की रात चोरों ने दो पशुपालकों के दरवाजे से तीन भैंस चोरी कर ली। घटना के बाद पशुपालकों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि मंजय यादव के दरवाजे पर बंधी दो भैंस व राजू यादव के दरवाजे पर बंधी एक भैंस को चोर खोलकर ले गए। सुबह नींद से जागने पर पशुपालकों को अपनी मवेशी गायब मिले। इसके बाद आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन चोरी गई भैंसों का कोई सुराग नहीं मिला। पशुपालकों ने बताया कि वे मवेशियों को दरवाजे पर बांधकर पास में ही सोए थे। रात में चोर किस समय भैंसों को खोलकर ले गए, इसकी भनक तक नहीं लगी। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है, जिसके बाद वो मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.