Buxar News: बर्तन दुकान की आड़ में बिक रहा था शराब , दुकानदार गिरफ्तार
बक्सर, जुलाई 24 -- Buxar News: नावानगर। सोनवर्षा पुलिस ने थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में आरा - मोहनिया हाइवे पर महादेव गंज बाजार स्थित एक बर्तन दुकान में छापेमारी कर 6 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया है। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने दुकानदार अरविंद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, कि महादेव गंज बाजार स्थित एक बर्तन दुकान में शराब की बिक्री हो रही है। सूचना पर तत्काल छापेमारी किया गया। छापेमारी में दुकान के अंदर से 180 एमएल का 6 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। शराब बरामद होने के बाद मौके से दुकानदार अरविंद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। ( नावानगर से अरुण सिंह )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.