बक्सर, नवम्बर 7 -- पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच Buxar News: मां की डांट के बाद से तनाव में थी किशोरी, पुलिस कर रही मामले की जांच नावानगर, एक संवाददाता। सिकरौल थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका की पहचान सत्येंद्र चौधरी की पुत्री रीता कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर किशोरी को उसकी मां ने डांट-फटकार लगाई थी। इसके बाद से वह तनाव में थी। देर रात परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी हुई। किशोरी को नहीं देखकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में देखा तो वह एक कमरे में छत के सहारे झूलता हुई मिली। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फा...