बक्सर, अक्टूबर 30 -- Buxar News: चौसा। मुफस्सिल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम में बनारपुर गांव से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार शराब के धंधेबाज यूपी की तरफ़ से कर्मनाशा नदी के रास्ते नाव से शराब ला रहे थे। इस दौरान सूचना मिलने पर शराब बरामद की गई। वहीं धंधेबाज फरार हो गए। बरामद शराब की कुल मात्रा 36 लीटर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...