Buxar News: बच्चों के अधिकारों की रक्षा को जागरूकता शिविर आयोजित
बक्सर, अक्टूबर 24 -- Buxar News: डुमरांव। स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बाल संरक्षण को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें बच्चों के अधिकार, सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झांब और अवर न्यायाधीश सह सचिव नेहा दयाल के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ मोनालिसा प्रियदर्शिनी ने की। पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव और पीएलवी अनिशा भारती ने बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी तथा बच्चों के साथ होने वाले शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण के प्रति लोगों को जागरूक किया। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.