Buxar News: बगेन में बाइक व साइकिल के बीच हुई सीधी टक्कर में एक की मौत, दो घायल
बक्सर, अगस्त 22 -- Buxar News: ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। बगेन गोला के पास शनिवार की देर शाम बाइक और साइकिल के बीच हुई सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक पर दो युवक सवार थे। वही साइकिल सवार अकेले जा रहा था। इसी दौरान बगेन गोला के पास बाइक व साइकिल के बीच सीधी टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दोनों युवक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें बाहर निकल गया तब तक बाइक सवार एक युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं साइकिल सवार बगेन गांव निवासी युवक भी इस घटना में घायल हो गया है। पुलिस मृत युवक की पहचान करने में जुटी है। वैसे मृत युवक के कृष्णाब्रह्मा थाना के सोआ गांव के निवासी होने की चर्चा थी। लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.