Buxar News: बकाया पैसा मांगने गए मजदूर को पीटा
बक्सर, अगस्त 21 -- Buxar News: कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के अरक गांव में मजदूरी का बकाया 04 हजार रुपया मांगने गए एक मजदूर को मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़ित मुना गोंड़ के बयान पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। बताया जाता है कि मुना गोंड़ की मजदूरी का 04 हजार रुपया बकाया था। शुक्रवार को वह बकाया राशि मांगने के लिए अरक गांव निवासी अरुण सिंह के यहां गया था। इस दौरान रुपये की लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरुण सिंह ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह जख्मी हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसके बयान पर अरुण सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.