Buxar News: फ्रेडस व सिस्टर्स डे पर लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
बक्सर, अगस्त 2 -- Buxar News: बक्सर। फ्रेडस व सिस्टर्स डे के अवसर पर रविवार को शहर के सिद्धनाथ घाट रोड स्थित एक लैब में विशेष स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया गया। इसमें सुगर, कैलेस्ट्रोल, ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियों की जांच हुई। इसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। संस्थान के निर्देशक मुकेश कुमार पाठक ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। साथ ही समय-समय पर जांच कराकर गंभीर बीमारियों की पहचान में सहायता करना है। कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर राजीव कुमार पाठक, साकेत कुमार श्रीवास्तव (चंदन), हामिद अहमद (डब्लू), विवेक कुमार सिंह, रौनक सूरज व रंजन ओझा थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.