Buxar News: फिर15 लाख रुपए तक का विभागीय स्तर से कराया जाएगा कार्य
बक्सर, जुलाई 25 -- Buxar News: बक्सर/चौसा, एक संवाददाता। जिले के सभी नगर निकायों में फिर 15 लाख रुपए से कम लागत की योजनाओं का क्रायान्वयन विभागीय रुप से कराया जाएगा। पहले इतनी रकम का कार्य टेंडर के माध्यम से कराया जाता था। शनिवार को इस आशय का आदेश नगर विकास एवं आवास विभाग ने जारी किया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने शनिवार को जारी किए गए आदेश में बताया है कि नगर निकाय के समक्ष योजनाओं के क्रायान्वयन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए राज्य सरकार ने समुचित विचारोपरांत विगत 25 फरवरी 2026 को जारी अपने आदेश को वापस लेने का निर्णय लिया है। तदनुसार विभागीय कार्यों के संबंध में 24 अगस्त 2023 का पूर्व निर्गत आदेश का प्रावधान पुनः तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाता है। वहीं इस आदेश को जारी किए जाने पर नगर पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.