बक्सर, अगस्त 24 -- Buxar News: डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सोमवार को फार्म भरने के दौरान एक व्यक्ति महिला का छतीस हजार रुपया लेकर फरार हो गया। ठगी की जानकारी मिलते ही बैंक परिसर में खलबली मच गई। डुमरांव पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपित की पहचान में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के कसियां गांव निवासी स्व. समशुद्दीन की पत्नी नैमुन निशा ने एसबीआई की शाखा से 44 हजार की निकासी की थी। निकासी किए गए पैसे बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने आयी थी। फार्म भरने के दौरान एक व्यक्ति महिला को झांसा दिया। फिर रुपये के चेंज करने की बात कहके महिला के 36 हजार लेकर फरार हो गया। रुपये गायब होने का अहसास होते ही महिला ने इसकी जानकारी डुमरांव थाने को दी। डुमरांव थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने बता...