बक्सर, अक्टूबर 14 -- Buxar News: बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के भूतल पर स्थित नए सभाकक्ष में गुरुवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे आईटीसी मिशन सुनेहरा कल व वाश इंस्टिट्यूट के सहयोग व लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। अध्यक्षता डीडीसी निहारिका छवि ने किया। इस दौरान स्वच्छता सेवा सर्वेक्षण की प्रक्रिया, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आकलन, आवश्यक आंकड़ों का संकलन व उनका सही तरीके से ऑनलाइन पोर्टल पर प्रविष्टि करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य संबंधित कर्मियों को सर्वेक्षण की प्रक्रिया व निर्धारित दिशा-निर्देशों से अवगत कराना, साथ ही जिले में स्वच्छता संबंधी कार्यों के प्रभा...