Buxar News: पूर्व चेयरमैन के घर मातमपुर्सी को पहुंचे सांसद,जताया दुख
बक्सर, जुलाई 17 -- Buxar News: डुमरांव। स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह शुक्रवार को नप के पूर्व चेयरमैन स्व.कमलेश तुरहा के घर पहुंचे। सांसद ने परिजनों ने मिलकर दुख की इस घडी में शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद ने कहा कि दिवंगत कमलेश जी एक जुझारू व्यक्तित्व के इंसान थे। उनके निधन से डुमरांव को बडी क्षति हुई है। सांसद के साथ राजद के नगर अध्यक्ष मुन्ना खां, प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर,राम ईश्वर सिंह,कमल सिंह, अरविन्द सिंह और ओम हरि तिवारी समेत अन्य ने शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.