बक्सर, सितम्बर 1 -- Buxar News: पेज तीन के लिए -- बक्सर, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र स्थित गंगा के तीन लेन पुल का निर्माण हो रहा है। निर्माण कर रही कंपनी के एक लाख रुपए से अधिक का सामान चोरी हो गई है। कंपनी के कर्मी ने नगर थाने में चोरी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कर्मी जयंत कुमार ने नगर थाना को दिए आवेदन में कहा है कि एएससी इंफ्राटेक प्रा.लि पुल निर्माण का कार्य करा रही है। निर्माण स्थल के पास ही कंपनी का सारा सामान रखा हुआ है। देर शाम होते ही चोर रखे सामान को ले भाग जाते है। चोरी रोकने के लिए गार्ड भी तैनाती की गई है। लेकिन, चोरी रोकने पर गार्ड के साथ चोर मारपीट करते है। कंपनी के कर्मी का कहना है कि करीब एक लाख रुपए की सामग्री अब तक चोर ले भागे है। वहीं इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ...