बक्सर, अगस्त 8 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर शनिवार को नगर पंचायत में स्थित उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार और एसआई नेहा पाठक ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए साइबर ठगी के परति सजग किया। बताया कि साइबर ठगी से बचने के लिए मोबाइल पर दिखाई देने वाले किसी भी अनजान लिंक को क्लिक नहीं करें। सुरक्षा के लिए टॉल फ्री नम्बर का उपयोग कर सूचित करें। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी और सतर्कता से करने पर जोर दिया और निजी जानकारी साझा नहीं करने के प्रति आगाह किया। (चौसा से सुधीर सिन्हा)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...