बक्सर, जुलाई 26 -- Buxar News: पेज-03 के लिए ------ -सनसनी- ------ कृष्णाब्रह्म चौक के पास अंडरपास के नीचे रविवार की सुबह मिला शव शव की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। स्थानीय बाजार स्थित एनएच-922 के अंडरपास के नीचे रविवार की अहले सुबह करीब 70 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला। शव बरामदगी की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर में घटनास्थल के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कृष्णाब्रह्म पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

स्थानीय लोगों की जानकारी स्थानीय लोगों के अनुस...