बक्सर, जुलाई 11 -- Buxar News: कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के नोनियापुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जख्मी महिला के बेयान पर स्थानीय थाना में कुल 07 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया है कि बीते 30 जून को गांव के ही कुछ लोग पुरानी रंजिश के कारण उसके साथ छेड़खानी किए तथा विरोध करने पर उसे मारपीट कर जख्मी कर दिए। महिला के बेयान पर स्थानीय थाना में हरिओम प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, शिवम प्रसाद समेत कुल 07 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...