Buxar News: पुराना भोजपुर जलमीनार का बोरिंग खराब, पेयजल संकट गहराया
बक्सर, अक्टूबर 5 -- Buxar News: डुमरांव। नगर परिषद का विस्तारित क्षेत्र पुराना भोजपुर में चार दिनों से पेयजल संकट है। जलमीनार का बोरिंग चार दिनों से खराब है, लेकिन उसे सही नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में पुराना भोजपुर निवासी मदन शुक्ला ने बताया की पीएचईडी विभाग द्वारा नप क्षेत्र के सारे जलमीनार, बोरिंग को उसे हैंडओवर कर दिया गया है। हैंडओवर से सभी लोग खुश थे कि अब जलमीनार की बोरिंग खराब होने पर लोगों को पेयजल के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा, शीघ्र उसकी कमी दूर हो जाएगी। कईबार ऐसा हुआ है कि डुमरांव नगर व विस्तारित क्षेत्र में जलमीनार के साथ पेयजल आपूर्ति के लिये लगाई गई बोरिंग खराब होने के बाद उसे सही करने में हफ्तों गुजर जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.