बक्सर, जुलाई 26 -- Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। नगर परिषद क्षेत्र के पुराना भोजपुर चौक पर अतिक्रमणकारियों के कब्जे से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौक के आसपास फुटपाथ और सड़क किनारे अस्थायी दुकानें व ठेले लगाए जाने से मार्ग संकरा हो गया है। सुबह और शाम के समय वाहनों की आवाजाही बढ़ने पर यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। राहगीरों और स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। लोगों ने नगर परिषद और प्रशासन से चौक को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है, ताकि यातायात सुचारु हो सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। यह भी पढ़ें- Buxar News: अतिक्रमण से घिरा शहीद पार्क, कार्रवाई की मांग: (डुमरांव से अमरनाथ केशरी) यह भी पढ़ें- Buxar News: फुटपाथ पर फ...