बक्सर, अगस्त 30 -- Buxar News: पेज-05 के लिए डुमरांव। पटना-बक्सर फोरलेन पर स्थित कृष्णाब्रह्म अंडरपास के समीप शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। युवक की पहचान पीएनसी कर्मी दीनबंधु कुमार के रूप में हुई थी। मृतक के पिता रामप्रवेश सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कृष्णाब्रह्म थाने में आवेदन दिया है। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर करीब 40 वर्षीय दीनबंधु कुमार एनएच-922 पर कृष्णाब्रह्म अंडरपास के पास थे। इसी दौरान तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दीनबंधु की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, सड़क जाम- पेज 3 लीड घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे तथा दोषी चालक की गिरफ्...