बक्सर, जुलाई 6 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- सफलता चौकियां गांव के समीप शुक्रवार की रात फोरलेन पर हुई घटना जांच प्रभावित होने के भय से पुलिस ने बताने से किया परहेज कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। पटना-बक्सर फोरलेन पर चौकियां गांव के समीप शुक्रवार की रात हथियार के बल पर आम लदी पिकअप व एक बाइक लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। घटना में एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बलिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपूत नेउरी गांव निवासी शंकर चौरसिया, हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड परसिया गांव निवासी रवि प्रकाश पांडेय, कोतवाली थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी अमित यादव व हल्दी थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव निवासी विशाल पटेल शामिल हैं।

गिरफ्तारी की जानकारी ...