बक्सर, अगस्त 11 -- Buxar News: पेज चार के लिए ---- इंडक्शन आपात परिस्थितियों से त्वरित ढंग से निपटने की क्षमता में वृद्धि बेहतर समन्वय और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रतिबद्धता चौसा, एक संवाददाता। यहां स्थापित 1320 मेगावाट क्षमता की ताप विद्युत परियोजना में संयंत्र की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए मंगलवार को सीआईएसएफ के फायर विंग का सफलतापूर्वक इंडक्शन किया गया।

आपात परिस्थितियों से निपटने की क्षमता में वृद्धि इस महत्वपूर्ण पहल से परियोजना में आगजनी जैसी आपात परिस्थितियों से प्रभावी एवं त्वरित ढंग से निपटने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि ताप विद्युत संयंत्र जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रतिष्ठान में सुदृढ़ अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षित अग्निशमन दल तथा त्वरित आपदा प्रतिक्रिय...