Buxar News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से अधेड़ की मौत
बक्सर, अक्टूबर 8 -- Buxar News: नावानगर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के डांगरा पुल के समीप गुरूवार को एक अधेड़ का शव पानी भरे गड्ढे में मिला है। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बक्सर भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केसठ गांव निवासी रामचंद्र मुसहर पचपन वर्ष गुरूवार की सुबह में बधार में गए हुए थे। इसी दौरान असंतुलित होकर पानी से भरे गड्ढे में गिर गए, जिससे डूबकर मौत हो गई। खेत में काम कर रहे किसानों ने गड्ढे में शव को उपलाता देख शोर मचाया, जिससे भीड़ जुट गयी। मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी श्रीदेवी सहित अन्य परिजनों का रो-रो का बूरा हाल हो गया था। मृतक एकमात्र परिवार का कमाऊ सदस्य था। वह बेटियों की शादी की तैयारी में जुटा था, उसकी मौत से परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.