Buxar News: पांच लाभुकों को मिली कबीर अंत्येष्टि की राशि
बक्सर, सितम्बर 10 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले नगर पंचायत के अलग-अलग वार्ड में रहने वाले पांच मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि प्रदान की गई। गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित एक बैठक के समापन के बाद ईओ रानी कुमारी, मुख्य पार्षद किरण देवी और उप मुख्य पार्षद सरिता देवी ने संबंधित वार्ड के वार्ड पार्षद की उपस्थिति में सभी लाभुकों के बीच 3-3 हजार रुपए की नगद राशि वितरित की। कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि का लाभ पाने वाले लाभुकों में वार्ड संख्या 1 के रहने वाले शिवशंकर राम, वार्ड संख्या 5 की रम्भा देवी, वार्ड संख्या 10 की मानती देवी और राम बचन राम और वार्ड संख्या 14 के मोहन राम शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.