बक्सर, अक्टूबर 24 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी व शमशान घाट गेट के सामने बिजली कंपनी के अभियंताओं ने छापेमारी की। इस दौरान पांच उपभोक्ताओं को टोका फंसाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। सभी पर आर्थिक जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गई। विद्युत कंपनी के अभियंताओं को इस बात की सूचना मिली कि टोका फंसाकर बिजली चोरी की जा रही है। तत्काल अभियंता राम लखन राम, प्रशांत कुमार व आवेंद्र सिंह की टीम तैयार की गई। टीम ने वीर कुंवर सिंह कॉलोनी व शमशान घाट गेट के सामने आवासीय परिसर में छापेमारी में की गई। जहां पांच उपभोक्ता पकड़े गए। इन सभी पर क्रमश: 28 हजार, आठ हजार 998, 7 हजार 500, 4 हजार 183 व 7 हजार 5 सौ जुर्माना लगाया गया है। अभियंताओं ने बताया कि नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं ...