बक्सर, सितम्बर 25 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ----- प्राथमिकी बासुदेवा थाना क्षेत्र के डुमरांव-विक्रमगंज मार्ग पर हुई घटना पांच बाइक पर सवार छह से 7 बदमाश घटना में थे शामिल नावानगर, एक संवाददाता। बासुदेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरांव-विक्रमगंज मार्ग पर बीपीएस हायर सेकेंडरी स्कूल के पास मंगलवार को बदमाशों ने एक व्यवसायी से करीब 75 हजार रुपये मूल्य के कुरकुरे लूट लिए।

घटना का विवरण घटना को लेकर रोहतास जिला के दिनारा बाजार निवासी व्यवसायी मनु प्रसाद गुप्ता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बासुदेवा थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित व्यवसायी की दिनारा बाजार में कुरकुरे व चिप्स की दुकान है। वह दुकानदारों की मांग के अनुसार कुरकुरे की आपूर्ति करता है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को अंकित पटेल नामक व्यक्ति ने मोबाइल नंबर से संप...