बक्सर, अगस्त 9 -- Buxar News: पेज-04 के लिए 44 करोड़ के ओवरब्रिज के साथ दोनों तरफ रेलवे बनाएंगा पहुंच पथ दो-ढाई साल में आरओबी बनकर तैयार हो जाएगा डुमरांव, निज संवाददाता। पश्चिमी गुमटी के समीप रविवार को विधायक राहुल सिंह और राजपरिवार के मानविजय सिंह ने आरओबी निर्माण की नींव रखीं। इस दौरान एनडीए नेता के साथ रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक ने बताया कि आरओबी बनाने में लगभग 44 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। आरओबी के दोनों तरफ पहुंच सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। जिससे वाहनों के साथ आम नागरिकों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया की इस आरओबी के लिए राज्य सरकार भी काफी सक्रिय है। विधायक ने कहा कि डुमरांव प्लेटफार्म पर आधुनिक शौचालय बनाया जाएगा। इसके लिए पुराने शौचालय को तोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...