Buxar News: पवनी में एक घर से गांजा बरामद, धंधेबाज फरार
बक्सर, अक्टूबर 30 -- Buxar News: चौसा। मुफस्सिल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पवनी गांव में स्थित एक घर से गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही एक चिलम और 30,890 रुपये नगद राशि भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में स्थित एक घर में गांजा बिक्री का कारोबार किया जाता है। इस गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने वहां जाकर घर को घेरकर छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस के आने की भनक पाकर गांजा बेचने का धंधेबाज मौके से फरार हो गया। वहीं इस दौरान उसके घर से 656.5 ग्राम गांजा बरामद की गई है। फरार धंधेबाज की पहचान कर ली गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसका नाम राजेश्वर साह, पिता योगेंद्र साह है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.