बक्सर, जुलाई 18 -- Buxar News: बक्सर, हमारे संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता को लेकर श्रीराम जानकी सरस्वती विद्या निकेतन के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। जो शहर के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण की। रैली को हरी झंड़ी विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि रंजन सिंह ने दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा पर्यावरण को दोहन भी तेजी से हो रहा है। ताकि आर्थिक स्थिति को मजबूत हो सके। लेकिन, आने वाले भविष्य के लिए यह काफी नुकसान दायक है। सरकार की ओर से पर्यावरण बचाने के लिए कई उपाय किए जा रहे है। परंतु यह काफी नहीं है। पर्यावरण को संरक्षित तभी किया जा सकता है। जब हर व्यक्ति इसके लिए जागरूक बने। हर कोई पेड़ लगाये। केवल पेड़ लगाने से जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती है। बल्की उसकी रक्षा की जाए। रैली के दौरान प्लास्टिक का काम उपयोग करने का नारा लगाया गया। साथ ही पौ...