बक्सर, अगस्त 28 -- Buxar News: कई महीनों से परेशान ग्रामीणों के पीने के पानी की समस्या का हुआ निदान डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण में दायर परिवाद के बाद शिवपुर के ग्रामीणों को नल से जल की सप्लाई मिलने लगी है। परिवाद पर कार्रवाई होने से लोगों में खुशी देखी गई। केसठ प्रखंड के रामपुर पंचायत के शिवपुर गांव निवासी हरिशंकर उपाध्याय ने अनुमंडलीय लोक में 6 जुलाई परिवाद दायर किया था। परिवाद में कहा गया था कि केसठ प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित शिवपुर गांव के वार्ड नंबर 10 में नल जल का पानी उपलब्ध नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। परिवाद की सुनवाई के बाद लोक शिकायत पदाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अपर प्रमंडल के सहायक अभियंता को नोटिस निर्गत करते हुए शीघ्र परिवाद का निवारण करने हेतु सख्त निदेश दिया गया था। नोटिस के बाद लोक प...