Buxar News: पंचायत विकास दिवस पर चारों पंचायत में लगा शिविर
बक्सर, जुलाई 26 -- Buxar News: चक्की, एक संवाददाता। पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के चंदा, अरक, चक्की और जवहीं दियर पंचायतों में विकास सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिए। राशन कार्ड में सुधार, नाम जोड़ने-हटाने, वृद्धावस्था पेंशन, पीएम आवास और मनरेगा से संबंधित मामलों का मौके पर कुछ निष्पादन किया गया। मनरेगा पीओ राजीव सिन्हा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। साथ ही रोजगार, आजीविका, नाली-सड़क निर्माण, खेल मैदान और जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पंचायत विकास शिविर का आयोजन यह भी पढ़ें- Gopalganj News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.