Buxar News: पंचायत चुनाव:अब आरक्षण नहीं, परिसीमन पर शुरू हुई चर्चा, मुखिया समेत सभी पदों की संख्या बढ़ाने की संभावना
बक्सर, जुलाई 19 -- Buxar News: ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में अब आरक्षण से अधिक परिसीमन की चर्चा तेज हो गई है। राज्य सरकार ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर पंचायतों का परिसीमन कराने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि परिसीमन के बाद क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक कई नए पंचायतों का गठन होगा। जिसके बाद मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, पंच व जिला परिषद सदस्य के पदों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। जानकारों का कहना है कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कई पंचायतों की आबादी में उल्लेखनीय बदलाव आया है। ऐसे में जनसंख्या के अनुरूप पंचायतों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण किया जाएगा, ताकि प्रत्येक पंचायत में आबादी का संतुलन बनाए रखा जा सके और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर प्रशासनिक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.