बक्सर, सितम्बर 30 -- Buxar News: नावानगर, एक संवाददाता। केसठ पीएचसी में बुधवार को स्वच्छ्ता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रखंड के सभी पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण की गई। जांच के बाद उन्हें जरूरत के हिसाब से मुफ्त दवाएं भी दी गई। इस कार्यक्रम का मकसद मुख्य रूप से सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल के साथ उनकी सुरक्षा और सम्मान को बनाए रखना है। स्वच्छता कर्मियों को भारत सरकार की नमस्ते योजना के तहत पहले ही रजिस्टर्ड किया गया है। इस योजना से उन्हें कई सरकारी योजना मुफ्त जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलता है। यह भी पढ़ें- Pakur News: सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित अभियान के दौरान सफाईकर्मियों को कम की जगह पर सुरक्षा के समान इस्तेमाल करने और ...