बक्सर, अगस्त 5 -- Buxar News: बक्सर। नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले चौसा प्रखंड के बीडीसी पवन कुमार को मुफस्सिल थाना ने गिरफ्तार ने कर लिया है। उन्हें जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगुसराय निवासी श्रवण कुमार समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में रहते थे। वहीं पीड़ित से पवन कुमार की मुलाकात हुई। पवन ने इलाहाबाद में पावर प्लांट में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। युवक से साढ़े तीन लाख रुपए दे दिए। लेकिन, हर बार कोई न कोई टालमटोल बीडीसी न तो नौकरी लगा रहे थे और राशि वापस कर रहे थे। अंत में पीड़ित ने दलसिंहसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने बीडीसी को धर-दबोचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...