बक्सर, अक्टूबर 8 -- Buxar News: नावानगर। नवांशत पावर सब स्टेशन के सातों फीडर से शुक्रवार को अपराह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए नावानगर के जेई बिपिन किशोर ने बताया कि शुक्रवार को मेंटेंडेस कार्यों को लेकर नावानगर ग्रिड के सभी सातों फीडर से बिजली की आपूर्ति बंद रहेगा। इस दौरान उक्त अवधि में बिजली कर्मियों द्वारा मेंटेंडेंस का कार्य किया जाएगा। ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति दी जा सके और लोगों को बिजली समस्या से जूझना न पड़े। जेई ने आगे बताया कि क्षेत्र के सभी उपभोक्ता अपराह्न 11 बजे के पहले अपनी जरूरी कार्य निपटा ले ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। ( नावानगर से अरुण सिंह )

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...