Buxar News: नाली की सफाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
बक्सर, जुलाई 5 -- Buxar News: पेज-04 के लिए डुमरांव, निज संवाददाता। नगर परिषद के सफाई कार्य प्रणाली से नाराज लोग नप पर भेदभाव करने का आरोप लगा रहे हैं। इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने रविवार को पुराना थाना रोड में आकर नप के कार्य शैली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 15 दिनों के भीतर नाले की सफाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सफाई की शिकायत पुराना थाना रोड में नया थाना से डा. जगनारायण सिंह मोड़ तक जो नाला बना है, उसमें कचरा भरा पड़ा हुआ है। कई स्थानों पर तो नाली का अस्तित्व भी मिट गया है। इसका पानी नया तलाब में जाकर उसे दूषित कर रहा है। लोगों का आक्रोशित होने का मुख्य कारण एक तरफ जो वार्ड 23 का भाग पड़ता है, उसकी सफाई तीन-चार दिनों से चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ नहीं की जा रही है।
विरोध के कारण नप के कार्य शैली का विरोध जता रहे विनोद पासवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.