बक्सर, नवम्बर 16 -- छठ पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर Buxar News: पेज चार के लिए ----- 11 वर्ष श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा, निःशुल्क बांटी गईं दवाएं पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त किया फोटो संख्या- 18, कैप्सन- छठ महापर्व को लेकर नाथ घाट पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भाग लेते डॉक्टर दिलशाद आलम व अन्य। बक्सर, कार्यालय संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर साबित खिदमत फाउंडेशन एवं अस्पताल तथा ह्यूमन राइट सोशल जस्टिस, बक्सर की ओर से नाथ बाबा मंदिर के समीप लगातार 11 वें वर्ष निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में कई छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं और अन्य मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। जरूरतमंदों के घावों की ड्रेसिंग की गई तथा आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। साबित खिदमत फाउंडेशन एवं अस्पताल के निदेश...