Buxar News: नहर किनारे मिला नवजात, चाइल्ड लाइन को सौंपा
बक्सर, सितम्बर 26 -- Buxar News: पेज तीन के लिए - धनसोई, हमारे प्रतिनिधि। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनपुर नहर पुल के पास शनिवार की सुबह एक नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे, तभी उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। खोजने पर नहर के पास खेत में एक नवजात पड़ा हुआ मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा देखने से एक दिन का लग रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत धनसोई थाना पुलिस को दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष विकास कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद नवजात को थाना ले आए। वहीं बरामद स्थल से ही चाइल्ड लाइन बक्सर को सूचना दी गई। लगभग एक घंटे बाद चाइल्ड लाइन की टीम धनसोई पहुंची और सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर बच्चे को अपने साथ बक्सर ले गई। इस घटना को लेकर ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.