बक्सर, जुलाई 24 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- हाथापाई सिमरी पंचायत के दुधीपट्टी मुहल्ले में गुरूवार की रात में घटी घटना शराबियों के उत्पात एवं पत्थरबाजी में एक दर्जन लोग हुए हैं जख्मी सिमरी, एक प्रतिनिधि। स्थानीय थाना के दुधीपट्टी मुहल्ला स्थित वार्ड संख्या-11 में गुरुवार की रात शराब के नशे में धुत बाप-बेटे ने जमकर उत्पात मचाया।

घटना का विवरण दोनों ने पहले आस-पास के लोगों पर ईंट-पत्थर फेंके और विरोध करने पर पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। घटना में सिमरी थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी समेत कई पुलिसकर्मी और कुछ ग्रामीण जख्मी हो गए हैं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर थाना पहुंची। जानकारी के अनुसार दुधीपट्टी निवासी भोलू पांडेय और उसके पिता अजय पांडेय शराब के नशे में आस-पास के लोगों पर ईंट-पत्थर फेंक रहे थे। दोनों ...