बक्सर, अगस्त 2 -- Buxar News: बक्सर, हिप्र। सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-कृषि भवन में रविवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ साधुशरण पाण्डेय ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के विरुद्ध एक सशक्त जनआंदोलन से जोड़ने और विकसित भारत-2047 के संकल्प में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर अंचल आरओ राजन कुमार अंचल कर्मी संजीव वर्मा सहित जीविका दीदी, पंचायत के स्वच्छता कर्मी, विकास मित्र, कार्यपालक सहायक, पंचायत सचिव व कई छात्र उपस...