बक्सर, जुलाई 7 -- Buxar News: डुमरांव। नगर परिषद में सरकार की तरफ से सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक के पद का सृजन हुआ है। इसी के तहत इस नये पद पर धनंजय कुमार को पदस्थापित किया गया है। इनसे बात की गई तो उन्होंने बताया की मेरे द्वारा टाउन की सफाई, ब्लीचिंग एवं री टाउनशीप जो शहरों में बनाए जा रहे हैं, उसे देखने की जिम्मेवारी होगी। डुमरांव में भी जो नये विस्तारित क्षेत्र नप में शामिल किये गए हैं, उसके विकास की जिम्मेवारी भी संभालेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...