Buxar News: नगर परिषद कार्यालय का कामकाज ठप रहने से बढ़ी परेशानी
बक्सर, अगस्त 3 -- Buxar News: बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डेहरी नगर परिषद ईओ विमल कुमार की हत्या के विरोध में सोमवार को स्थानीय नगर परिषद कार्यालय का कामकाज ठप रहा। यहां के अधिकारी व कर्मी सामूहिक रुप से अवकाश पर रहे। मिली जानकारी के अनुसार, हत्या के विरोध और सुरक्षा की मांग को लेकर राज्य के सभी नगर अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल और सामूहिक अवकाश पर हैं। जिससे बक्सर नगर परिषद कार्यालय में भी सोमवार को ताला बंद रहा। यह भी पढ़ें- बीहट नगर परिषद में कामकाज रहा दिनभर ठपविरोध के कारण हालांकि नप कर्मियों का कहना है कि हर दिन की तरह सोमवार को भी वे कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन दोपहर के करीब एक बजे सूचना मिलने के बाद वे कार्यालय का कामकाज छोड़ वापस घर लौट गए और कार्यालय बंद हो गया। वहीं कुछ नप कर्मियों की श्रावणी मेले को लेकर रामरेखा घाट व नाथबाबा घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.