बक्सर, जुलाई 28 -- Buxar News: चौसा। चौसा नगर पंचायत में पिछले कुछ दिनों से स्थानीय विधुत आपूर्ति प्रशाखा के द्वारा बिजली की लगातार कटौती की जा रही है। हर कुछ मिनटों के अंतराल में सुबह से रात तक बिजली की आंख मिचौली से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मानसून के इस मौसम में बारिश नहीं होने से एक तरफ़ जहां उमसभरी गर्मी से लोगों को परेशानी झेलना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर पावर हाउस के द्वारा लगातार की जा रही बिजली कटौती से लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है। इससे लोगों में रोष दिखाई दे रहा है। (चौसा से सुधीर सिन्हा)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...