बक्सर, अगस्त 30 -- Buxar News: पेज-05 के लिए सेंट्रल नाला के पानी का बहाव अवरूद्ध होने से नगर के आधा दर्जन वार्डों में जलजमाव की स्थिति फोटो संख्या :-11, कैप्सन :- नगर में लाला टोली रोड में जलजमाव से बढ़ी मुश्किलें डुमरांव, निज संवाददाता। शहर का सेंट्रल नाला को नाली बना दिये जाने से इसका सीधा प्रभाव आम जीवन पर पड़ने लगा है। सबसे अधिक परेशानी वार्ड 24-25 से जुड़े लोगों को हो रही है। इस वार्ड के मुख्य रोड लाला टोली की स्थिति सबसे खराब है। रोड पर जलजमाव होने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगों को होती है। छह माह पहले नाली का निर्माण हुआ था। लेकिन इसमें भी पानी का बहाव कई स्थानों पर अवरूद्ध् हो गया है। विदित हो कि डुमरांव नगर परिषद ने पिछले दो सालों में नाली, गली और रोड बनाने में करोड़ों खर्च हुए हैं। लेकिन, इसका लाभ नगरवासियों...