बक्सर, अक्टूबर 30 -- त्योहारी मांग के बीच खाद्य मिलावट पर कार्रवाई Buxar News: प्लान -- हिन्दुस्तान असर शिकंजा त्योहारी मांग को देखते हुए निर्माण इकाइयों की ऑडिट तेज खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से विशेष छापेमारी बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के बाजारों में नकली, मिलावटी और खाद्य सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर ग्राहकों को चूना लगाने वालों पर जल्द ही प्रशासन शिकंजा कसने जा रहा है। इसे लेकर डीएम साहिला ने अपने सभी मातहतों को तत्काल ऐसे मिलावट व मुनाफाखोरों पर नकेल कसने का निर्देश जारी कर दिया है। दरअसल, इन दिनों पर्व-त्योहारों को देखते हुए मिलावटी और नकली मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में पटना, अर...