Buxar News: धोखाधड़ी कर एटीएम से 40 हजार की निकासी
बक्सर, सितम्बर 10 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- छानबीन बक्सर, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक एटीएम से धोखाधड़ी कर 40 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। पीड़ित ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस को दिए आवेदन में गंजाधरगंज निवासी मनोज कुमार शर्मा ने कहा है कि उसे रुपये की जरूरत थी। सो, वह स्टेशन रोड स्थित एक एटीएम से रुपये निकासी करने के लिए चले गए। वहां उनका कार्ड एटीएम मशीन में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी बाहर नहीं निकल रहा था। अंत में उन्होंने देखा कि मशीन के पास एक सहायता नंबर लिखा हुआ है। उसी पर उसने संपर्क किया। उसने जैसे बताया, वैसा किया। परंतु कार्ड बाहर नहीं निकला। अंत में कहा गया कि आप मशीन में कार्ड छोड़ दें। तुरंत तकनीशियन भेज रहे है। कुछ देर बार 10-10 हजार कर चालीस हजार की निकासी का मैसेज म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.